Answer: C

Jallianwala Bhag एक पब्लिक गार्डन है जो की Amritsar में 6.27 acres में फैला हुआ है। ये चारों तरफ से दीवारों से घिरा हुआ है और इसमें केवल 5 प्रवेश द्वार है। 
13 April 1919, Sunday का दिन था। बहुत सारे  गांव वाले बैसाखी का तेहवार मनाने वहां आए हुए थे और एक शांतिपूर्ण तरीके से British प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे थे। तभी वहा General Reginald Dyer अपनी सेना को लेकर आता है और सारे मुख्य द्वारों को घेर कर निहथे भारतीय नागरिकों पर गोली चलाने लगता है और तब तक चलाता रहता है जब तक नहीं गोलियां ख़त्म हो जाती है। उस घटना में, 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल हुए थे।
इस घटना को Jallianwala Bhag Massacre और  Amritsar Massacre के नाम से जाना जाता है। 
इस घटना के बाद Dyer की  ब्रिटिश सरकारी अधिकारिओं और भारतीयों द्वारा खूब आलोचना हुई और उसको अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। ब्रिटेन के कुछ लोगों ने उसका पक्ष लेते हुए कहा की वह सिर्फ अपना काम कर रहा था। उसके बाद Dyer ब्रिटेन में जाकर बस गया और उसके पक्ष में बोलने वाले लोगों ने चंदा इकट्ठा कर एक बहुत बड़ा रकम उसको उपहार के तौर पर दिया। 1927 में उसकी मृत्यु brain haemorrhage से हुई।